Breaking News

शाहजहांपुर - पुलिस ने 8 माह बाद लापता बालिका को किया बरामद

अल्हागंज 27 जून 2017. क्षेत्र के गांव नगलाहलू से आठ माह पूर्व बहला फुसलाकर ले जाई गई बालिका को आज पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपों के अनुसार इस दौरान चार विवेचक बदले गए एवं आरोपियों को अपने बचाव का पुलिस ने पूरा मौका दिया। जिससे पुलिस की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लग गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अवयस्क बालिका को पडोसी आतीश, बालकृष्ण, मीनारबाबू तथा गांव चौखटियाँ निवासी राजकुमार पुत्र लाखन  बहला फुसलाकर गत वर्ष 11 नवम्बर  को भगा ले गऐ थे। इसकी लिखित सूचना तत्काल पुलिस को दे दी गई थी। पुलिस ने काफी हीला हवाली के बाद 26 नवम्बर को धारा 363, 366, 504, 506 आई०पी०सी में मामला दर्ज किया था। लेकिन पुलिस का रवय्या नामदर्ज आरोपीयों के साथ पूरा सहानुभूति पूर्वक रहा। जिससे परेशान होकर किशोरी के परिवार ने विधानसभा चुनाव का बहिस्कार भी  किया था। इसके बाद भी  आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर बालिका के भाई ने पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुऐ जन सूचना अधिकार के तहत पूरा ब्योरा भी  माँगा था। पुलिस अधिकारियों की फटकार के बाद स्थानीय पुलिस ने बेमन से नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस दौरान मामले की तफ्तीश में चार विवेचक भी बदले गए।

सोमवार की शाम को एक गुप्त सूचना पर पुलिस ने कन्नौज के एक गांव से बालिका को बरामद कर लिया। मामले की जानकारी देते हुऐ एस.आई राकेश सिंह ने बताया कि बालिका को बरामद कर लिया गया है। वो अब बालिग है। उसने कन्नौज के एक गांव निवासी राजेश से मंदिर में शादी भी कर ली थी। जिसकी लिखा पढी एक स्टाम्प पर की गई है। बालिका को बयान के लिए बुधवार को कोट में पेश किया जायेगा। सूत्र बताते हैं कि बालिका ने पुलिस को दिए गऐ बयान में युवक राजेश के साथ ही जाने की बात कही है।