Breaking News

आशा ज्योति केंद्र की लड़कियों ने नान फायर कुकिंग प्रतियोगिता में मचाया धमाल

कानपुर 24 जून 2017 (आदर्श शुक्ला). रावतपुर स्थित आशा ज्योति केंद्र में आज नान फायर कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही लड़कियों ने भाग लिया और धमाल मचा दिया। यह प्रतियोगिता संस्था के मुख्य प्रशिक्षक विजय कुमार की निगरानी में संपन्न  हुई।



आशा ज्योति केंद्र संस्था के मुख्य प्रशिक्षक विजय कुमार की निगरानी में संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में बालिकाओं ने स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर सबका दिल जीत लिया। विजय कराटे क्लासेस की तरफ से आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही लड़कियों ने प्रतियोगिता बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। बच्चों में शुभ और अविका ने टेस्टी कुकीज एवं वेज सैंडविच बनाए। प्रिया एंड टीम ने चाट एवं मिल्क शेक बना कर सबका मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रुप से प्रिया, एकता, ज्योति, प्रियंका, अर्पिता, मोनिका एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।