Breaking News

कानपुर - मार्बल व्यापारी सेवा समिति ने कराया तुलसी के पौधे का वितरण

कानपुर 05 जून 2017. पर्यावरण दिवस के अवसर पर कानपुर मार्बल व्यापारी सेवा समिति के तत्वाधान में आज आम जनमानस के मध्य तुलसी के पौधे का वितरण किया गया। साथ ही बताया गया कि पर्यावरण सुरक्षा की जिम्मेदारी समाज के हर व्यक्ति की होती है।


संस्था के अध्यक्ष पवन गौड ने बताया कि किदवई नगर मार्बल मार्केट की स्वच्छता अभियान की जिम्मेदारी संस्था के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य लेते हैं। कार्यक्रम के समापन पर संस्था के उपाध्यक्ष प्रखर शुक्ला ने धन्यवाद प्रस्ताव देते हुए बताया कि पर्यावरण संतुलन सुनिश्चित करने के लिए अभियान के दौरान सभी स्वयंसेवी संस्थाओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन संस्था के उपाध्यक्ष प्रखर शुक्ला के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान किदवई नगर मार्बल मार्केट के व्यापारियों को पर्यावरण परिवर्तन एवं जलवायु परिवर्तन के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनूप तिवारी, अंकित अग्रवाल, कमल उत्तम, पवन गौड, प्रकाश शुक्ला, अशोक शुक्ला, मनोज गुप्ता, आदित्य, यशपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।