Breaking News

कानपुर - धूमधाम से निकाली गई जगन्नाथ जी की शोभायात्रा

कानपुर 27 जून 2017. श्री जगन्नाथ सेवा समिति द्वारा किदवई नगर में लगभग आधा दर्जन मनोरम झांकियों के साथ भगवान जगन्नाथ स्वामी की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों भक्तों ने भाग लिया। मार्बल मार्केट स्थित वासुदेव मैरिज हॉल से शाम करीब 6:00 बजे आरंभ हुई शोभायात्रा विभिन्न इलाकों से होते हुए देर रात अंकुर धर्मशाला में समाप्त हुई।


संयोजक विनय गुप्ता ने बताया की शोभायात्रा में राम दरबार, शिव परिवार, नवदुर्गा व भगवान कृष्ण की झांकियों के अलावा सेवा समिति के सैकड़ों सदस्य वाद्य यंत्रों को बचाते हुए भक्तिमय माहौल में नाचते गाते चल रहे थे। गोपिकाओं के रूप में दर्जनों महिलाएं भी भगवान कृष्ण के साथ डांडिया नृत्य करते हुए चल रही थीं। झांकियों में अंशिक, श्‍याम, कृष्णा, हर्ष सहित अनेक बच्चे विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूपों में विराजमान रहे।

संयोजक विनय गुप्ता का कहना है कि मार्ग में अनेक स्थानों पर क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने सभी झांकियों पर पुष्प वर्षा करते हुए भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा का स्वागत किया। यात्रा के अंत में नागेश्वर धाम में आरती व महाप्रसाद का आयोजन हुआ। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से पदम कुमार ओमर, अशोक अग्रवाल, नारायण दास गुप्ता, मेवालाल गुप्ता, अनूप गुप्ता, मंगला तिवारी, स्वदेश शुक्ला सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

(आदर्श शुक्ला की रिपोर्ट)