Breaking News

पाक में भारतीय महिला के ऊपर बंदूक तानकर जबरन कराया गया निकाह

इस्लामाबाद, 09 मई 2017 (IMNB). भारतीय महिला ने पाकिस्तान में रहने वाले ताहिर अली पर बंदूक की नोक पर निकाह करने का आरोप लगाया है। 20 वर्षीय उजमा ने भारतीय उच्चायोग से भारत वापस भेजने की गुहार लगाई है। उजमा ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट में एक याचिका भी डाली है। इस याचिका में उज्मा ने अपने शौहर ताहिर अली पर आरोप लगाया है कि उसने शादी के कुछ समय बाद ही उसको प्रताड़ित और धमकाना शुरू कर दिया। 


जियो न्यूज के मुताबिक उसके आव्रजन दस्तावेजों को छीन लिया गया और बंदूक की नोक पर निकाह करा लिया। उजमा ने कहा कि वो भारतीय उच्चायोग तब तक नहीं छोड़ना चाहती है जब तक वो सही सलामत भारत न आ जाए। वहीं भारत में पाकिस्तानी उच्चायोग का कहना है कि उजमा को यात्रा श्रेणी के तहत पाकिस्तान का वीजा दिया गया है। इस मामले पर पाकिस्तानी प्रशासन का कहना है कि यात्रा श्रेणी का वीजा लेकर उजमा शादी कैसे कर सकती है। उजमा और ताहिर अली की मुलाकात मलेशिया में हुई थी और दोनों को प्यार हो गया। इसके बाद वाघा बॉर्डर के रास्ते दोनों पाकिस्तान गए और वहां निकाह कर लिया।