Breaking News

एशिया का सबसे लंबा पुल - उद्घाटन के बाद ब्रिज पर पैदल चले पीएम मोदी

गुवाहाटी, 26 मई 2017 (IMNB). केन्द्र की भाजपा सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके पर पीएम मोदी असम पहुंचे। यहां पर उन्होंने ब्रह्मपुत्र नदी पर बने देश के सबसे लम्बे नदी पुल ढोला-सदिया का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने काफिले से उतरकर पैदल पुल का जायजा लिया। पीएम मोदी ने पुल पर चहलकदमी की। उन्होंने ढोला-सादिया के बीच बने पुल का नाम भूपेन हजारिका सेतु तय किया।


असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी शामिल होंगे और खानापाड़ा वेटनेरी ग्राउंड से अपने शासनकाल के 3 साल की उपलब्धियों का लेखा-जोखा देश की जनता के सामने रखेंगे। असम में सत्तारुढ़ भाजपा सरकार के कार्यकाल का भी एक साल पूरा हो रहा है। ब्रह्मपुत्र नदी पर बने देश के सबसे लम्बे ढोला-सदिया पुल से पूर्वोत्तर में रोड़ संपर्क में एक प्रमुख बदलाव आयेगा। यह पुल तीन लेन का होगा तथा 9.15 किलोमीटर लम्बे पुल का निर्माण ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी लोहित पर किया गया है। यह पुल असम के ढोला को अरूणाचल के सादिया से जोड़ेगा। 

इस पुल का उद्घाटन होने के बाद ऊपरी असम और अरूणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग के लिए 24X7 संपर्क सुनिश्ति हो जायेगा। इस पुल के बनने से असम के राष्ट्रीय राजमार्ग-37 में रूपाई और अरूणाचल प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्ग-52 में मेका/रोईंग के बीच 165 किलोमीटर की दूरी कम हो जायेगी। इन दो स्थानों के बीच यात्रा करने में वर्तमान में 6 घंटे का समय लगता है, जो अब घटकर 1 घंटा हो जायेगा और इस तरह 5 घंटे के समय की बचत होगी। इस पुल परियोजना की कुल लम्बाई दोनों तरफ की सड़कों को मिलाकर कुल 28.50 किलोमीटर है और पुल की लम्बाई 9.15 किलोमीटर है।

इस पुल का निर्माण बीओटी एन्यूटी द्वारा किया गया जिसकी कुल लागत 2,056 करोड़ रुपए है। इस पुल का उद्देश्य असम और अरूणाचल प्रदेश के लोगों को एक दूसरे के करीब लाना है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के धेमाजी जिले के गोगामुख में एक कृषि विज्ञान अनुसधान केंद्र की आधारशिला रखेंगे। और इसके बाद गुवाहाटी के उड़ान भरेंगे और सरूसोजाइ स्टेडियम से ही गुवाहाटी के करीब चांगचारी में निर्माण होने वाले एम्स अस्पताल की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री गुवाहाटी के खानापाड़ा स्थित वेटिनेरी ग्राउंड से अपने समर्थकों और देश की जनता को संबोधित करेंगे। वह सुबह 10.30 बजे तिनसुकिया जिले में ढोला-सदिया पुल का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 12.55 बजे धेमाजी जिले के गोगामुख में एक कृषि विज्ञान अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखेंगे। वह शाम 4.20 बजे गुवाहाटी के सरूसोजाइ स्टेडियम में एम्स अस्पताल की आधारशिला रखेंगे। वह शाम 4.45 बजे केन्द्र सरकार के तीन साल और असम सरकार के एक साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।