Breaking News

कानपुर - पनकी थाना क्षेत्र में दबंगों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

कानपुर 07 अप्रैल 2017 (महेश प्रताप सिंह). पनकी थाना क्षेत्र में आज सुबह कुछ लोगों ने सरेआम एक युवक को गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भर्ती कराया। जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी है। पनकी एसओ धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।


जानकारी के अनुसार पनकी थाना क्षेत्र में ललित उर्फ सत्यम दूबे ने सुमित सिंह चंदेल पुत्र राजू सिंह चंदेल निवासी गंगागंज गाँव को गोली मार दी। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार सत्यम दूबे ने अपने 10-12 साथियों के साथ सुमित चंदेल पर हमला किया। जहाँ पहले उसके साथ मारपीट की गयी फिर उसके दोनों पैरों मे गोली मार दी और फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुमित चंदेल को घायल अवस्था में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है जहाँ उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। घटना की जानकारी होने पर परिजनों और क्षेत्रीय लोगों ने पनकी थाने का घेराव कर दिया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पनकी एसओ धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।