Breaking News

भगवान परशुराम के आचरणों का अनुसरण करे युवा वर्ग

अल्हागंज 28 अप्रैल 2017. भगवान परशुराम का जन्मोत्सव कस्बे के देवस्थान बारह पत्थर पर आज बड़े धूमधाम से मनाया गया। मुख्‍य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र अनावा ने इस अवसर पर कहा कि भगवान परशुराम ने सामाजिक विषमताओं को समाप्त कर सभी  वर्गो के लोगों में जागरुकता पैदा की और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त किया। युवा वर्ग को भगवान परशुराम के आचरणों का अनुसरण करना चाहिये।


उन्होंने बुद्धि बल के पराक्रम से समाज में नई चेतना पैदा की वह बोले युवा वर्ग अपने पद से भटक रहा है। ऐसे समय में उनको आत्मचितंन करने की आवश्यकता है। युवा वर्ग अपने पराक्रम संयम और बुद्धि बल के पराक्रम से समाज का चहुंमुखी विकास करते हुऐ, देश को विकसित करे। परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष राम मिश्रा बोले ने कहा कि युवाओं को भगवान परशुराम के द्वारा स्थापित आचरणों का पालन करते हुऐ देश और समाज के लिए काम करना चाहिये ।

आरएसएस के रामप्रकाश शुक्ला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुऐ  युवा वर्ग से अपील करते हुये कहा कि सामाजिक कुरीतियों, नशा, धूम्रपान का परित्याग करते हुऐ  समाज में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करें। परशुराम सेना के नगर अध्यक्ष अमित वाजपेयी ने भगवान परशुराम को पूज्यनीय और वंदनीय बताते हुये। उनकी प्रेरणा से समाज के विकास के लिए काम करने  आवाहन किया।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री  अनिल  मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा, चंद्र प्रकाश मिश्रा, दीपक मिश्रा तथा संगठन मंत्री संतोष उपाध्याय, संरक्षक सुनील मालवीय, शिव नरायण लाल शास्त्री, प्रेम नरायणलाल शास्त्री राधेश्याम मिश्रा, कृष्ण कुमार मंगलम, इन्द्रमोहन वाजपेयी, उपदेश वाजपेयी, राहुल मिश्रा, आलोक मिश्रा प्रधान, आदित्य मिश्रा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन संगठन के जिला महामंत्री आकाश मिश्रा ने किया।

भाजपा नेता ने छोडा धूम्रपान - 
नगर पंचायत चेयरमैन पति तथा भाजपा नेता अनिल गुप्ता  ने युवा वर्ग से धूम्रपान  छोडने की अपील करते हुऐ कार्यक्रम में ही धूम्रपान का परित्याग करने की कसम खाई। इसके पहले भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश मिश्र अनावा ने भगवान परशुराम के चित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। परशुराम सेना के  गुलाब चंद्र त्रिपाठी, ज्ञानप्रकाश मिश्रा, विजय शुक्ला, उर्जितेश्व्र शुक्ला, विपिन अवस्थी, रमेश अग्निहोत्री, अंकित मिश्रा, नरेन्द्र तिवारी, गौरव शुक्ला, गौरव मिश्रा, विपिन मिश्रा, मनोज पाण्डे, उदित गुप्ता, नगर अध्यक्ष  मोहित श्रीवास्तव, दुर्गेश गुप्ता, आशीष गुप्ता, राजकुमार, रजनेश सिंह, हर्षित मिश्रा, निशांत शुक्ला, टिल्लु  आदि कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर ग्राम कोयला के सामने संगठन के पदाधिकारियों तथा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।