Breaking News

अल्हागंज - गौशाला के अभाव में भूखी प्यासी मर रही है गायें

अल्हागंज  20 अप्रैल 2017 (खुलासा TV ब्यूरो). क्षेत्र के गांव दहेना के पास बंजर में घूम रही हज़ारों गाय जल और चारे के अभाव की वजह से तड़प तड़प कर मर रही हैं। इसके विरोध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे गऐ माँग पत्र में स्‍थानीय परशुराम सेना ईकाई ने कहा है कि पिछले दो सप्ताह में लगभग दस गाय मर चुकी हैं। अगर इस क्षेत्र में गौशाला का निर्माण करा दिया जाये तो समस्‍या का समाधान हो सकता है।


परशुराम सेना के जिलाध्‍यक्ष अमित बाजपेई ने बताया कि जलालाबाद तहसील क्षेत्र के गांव दहेना, चौरसिया, धर्मपुर, रामपुर, केबलरामपुर चिलौआ तथा सीमावर्ती हरदोई के गांव द्वारनगला, घसा, गिरधरपुर आदि गावों के बीच कई एकड़ बंजर भूमि पडी है। जहां गाय, साडों और बछडों ने खुले आसमान व तपती जमीन के ऊपर अपना बसेरा बना रखा है। जो चारे एवं बूँद-बूँद पानी के अभाव में तड़प तड़प कर अपना दम तोड़ रही हैं। पिछले दो सप्ताह में लगभग दस गाय मर चुकी है। जिनके शव अभी भी पड़े हुऐ है। अगर इस क्षेत्र में गौशाला का निर्माण करा दिया जाऐ तो इस समस्या का समाधान हो सकता है। साथ ही गायों व उनके छोटे छोटे बच्चे और साडों की प्राण रक्षा भी  की जा सकती है।

ज्ञात रहे जलालाबाद क्षेत्र जिसे परशुरामपुरी धाम भी कहा जाता है। ये क्षेत्र भगवान बाबा परशुराम की कर्मस्थली रहा है। क्षेत्र में सभी तालाब सूख गऐ हैं। सेना व वाहिनी के पदाधिकारियों ने बहुत जल्द गौशाला बनवाने, सूखे तालाबों में पानी भरवाने व घायल हुई गायों का इलाज करवाने की माँगे 29 अप्रैल को होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव से पहले पूरी कराने की माँग  प्रदेश के मुख्यमंत्री से की है।  माँग पत्र में परशुराम सेना के नगर अध्यक्ष अमित वाजपेयी, युवा वाहिनी के मोहित श्रीवास्तव, उर्जितेश्वर शुक्ला, विजय शुक्ला, अजय त्रिवेदी, गौरव शुक्ला, विनीत शुक्ला, विपिन अवस्थी, अजयपाल गुप्ता, विश्वास शर्मा, त्रिलोक मिश्रा, रजनेश सिंह, सिंह, आशीष, शिवा निगम, अनुज, रजित, रिशू, दुर्गेश, हिन्दू आयुष्मान, नारायण, अनुज, पवन शुक्ला, राजकुमार गुप्ता आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर हैं।