Breaking News

भारतीय नरेंद्र मोदी संघ ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

कानपुर 07 April 2017 (पप्‍पू यादव एवं आदर्श शुक्ला). विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आज सी.पी.सी. कॉलोनी मालगोदाम घंटाघर में भारतीय नरेंद्र मोदी संघ द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस अवसर पर करीब ढाई सौ लोगों के शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई।


कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के कानपुर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी तथा सुरेंद्र सिंह गहमरी द्वारा की गई। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन भारतीय नरेंद्र मोदी संघ के राष्ट्रीय महामंत्री विनय त्रिपाठी तथा  उत्तर प्रदेश युवा संघ के अध्यक्ष प्रशांत सिंह की देख रेख में हुआ। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिव कुमार पांडे, आयुष तोमर, जीतेंद्र कुशवाहा, आलोक कुशवाहा, धीरेंद्र दुबे, मनवा तिवारी, योगेश दीक्षित, विमल गुप्ता, दीपक कुमार सैनी आदि लोग मौजूद रहे।