Breaking News

लोक अधिकार मंच ने विशाल धरना देकर किया माकपा का विरोध

कानपुर 04 मार्च 2017 (पप्‍पू यादव). लोक अधिकार मंच के तत्वाधान में नानाराव पार्क में आज एक विशाल धरना दिया गया जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुये। मंच के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया जिसमें माकपाई गुंडों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग की गई है।


धरने में वक्‍ताओं ने कहा कि केरल में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्‍ट पार्टी की सरकार अाने के बाद से राष्ट्रवादी संगठनों व उनके कार्यकर्ताओं के विरूद्ध हमलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। मौजूदा मुख्यमंत्री की शह पर केरल में लोकतंत्र एवं मानवता विरोधी नरसंहार लगातार जारी है। मुख्यमंत्री ने गृह विभाग अपने पास रखा तथा राज्य के पुलिस प्रमुख को बाहर का रास्ता दिखा कर यह संदेश दिया कि अब उनकी पार्टी ही पुलिस प्रशासन चलायेगी। यह घोर विडंबना है कि मार्क्सवादी हिंसा के शिकार मुख्यत: गरीब, पिछडे, दलित तथा अल्पसंख्यक वर्गो के लोग होते हैं, जिनके रक्षक होने का वे दावा करते हैं। उन्होंने महिलाओं व बच्चों को भी नहीं छोडा है। 

धरने में केरल की माकपा सरकार की शह पर नरसंहारी माकपा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ की जा रही लोकतंत्र व मानव विरोधी हिंसा की कडी निंदा की गई साथ ही मांग करते हुए कहा गया कि हिंसा की इन घटनाओं को न केवल तत्काल रोकने की जरूरत है साथ ही माकपाई गुंडे कार्यकर्ताओं के लिखाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही भी की जानी चाहिये। 


धरने का संचालन डा0 श्याम बाबू गुप्त ने किया। इस अवसर पर सत्येन्द्र द्विवेदी, विनय स्वरूप, बालयेागी, अरूण पुरी, डा0 सरदार मनप्रीत सिंह, डा0 ईश्वर चन्द्र गुप्त, काशीराम, अवध बिहारी, करूणेन्द्र बाजपेई, अनूप सिंह, बालक राम सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।