Breaking News

पुलिस के संरक्षण में हुल्लापुर चौराहा पर हो रही है अवैध वसूली

अल्हागंज 22 मार्च 2017 (महेश गुप्ता). क्षेत्र का हुल्लापुर चौराहा यात्री वाहनों तथा ट्रकों से अवैध वसूली का केन्द्र बन गया है। आरोप है कि यहाँ पुलिस के कारखास डंडे के बल पर धन उगाही करते हैं।  प्रदेश में हुऐ सत्ता परिवर्तन का यहां पुलिस की कार्य प्रणाली पर कोई असर नहीं पड़ा प्रतीत होता है।

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार हुल्लापुर चौराहे से हरदोई और शाहबाद के लिए करीब तीन दर्जन डग्‍गामार यात्री वाहन चलते हैं। जिनके पास कोई परमिट नहीं होता है। इस स्थिति के चलते प्रदेश सरकार को रोड टैक्स के रुप मे भारी राजस्व कि हानि‍ होती है। इन वाहनों में यात्रियों के साथ-साथ व्यवसायिक सामान तथा भेंड बकरी भी भरी जाती है। यात्रा के दौरान यात्रियों को पशुओं की बदबूदार पेशाब से भी  जूझना पडता है। इन वाहनों से पुलिस महीना वसूलती है। 

यदि कोई यात्री अपनी इच्छा से अन्य किसी वाहन पर बैठ जाता है। तो अराजक तत्व उसे ज़बरन वाहन से उतारकर डग्‍गामार वाहन पर बैठने के लिए मजबूर करता है। कभी-कभी उसे बेइज्जत भी होना पड़ता है। आरटीओ का ध्यान केवल ट्रकों की ओवरलोडिंग पर ही होता है। वहाँ अपने हिसाब से उन्हें डील करता है। लेकिन डग्‍गामार वाहनो को अनदेखा करते रहते हैं। आपको बता दें कि सीमावर्ती डवरी मोड (थाना क्षेत्र राजेपुर फरुखाबाद)  पर वाहनों से अवैध वसूली करते पुलिस के कारखास को एक ट्रक चालक ने ट्रक से दबाकर मार डाला था पर इस घटना से अल्हागंज की पुलिस ने कोई सबक नहीं लिया है।  प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद भी  पुलिस ने अपनी कार्य शैली में कोई बदलाव नहीं किया है।