Breaking News

शपथ ग्रहण के बाद जगह-जगह भाजपाइयों ने किया मिष्ठान वितरण

कानपुर 19 मार्च 2017. विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश की लहर दौड़ गई. नगर की हर गली में जश्न का माहौल दिखा, हर गली में एक ही नारा गूंज रहा था जय श्रीराम। कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी का आयोजन भी किया।


वार्ड 92 चटाई मौहल बिरहाना रोड पर क्षेत्रीय पार्षद वीरेंद्र शर्मा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मिष्ठान वितरण किया। राहगीर, क्षेत्रीय नागरिकों और व्यापारी भाइयों को गले मिलकर मुंह मीठा कराकर नारे लगा रहे थे। इसी प्रकार श्याम नगर में भाजपा कार्यकर्ता अंकित अग्रवाल ने जमकर आतिशबाजी का आयोजन किया और सड़कों पर दीपावली का माहौल बना दिया। वहीं जानकारी देते हुए अंकित अग्रवाल ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था लाएंगे, भ्रष्टाचार का खात्मा करेंगे, महिलाओं को सम्मान मिलेगा और अपराध पर अंकुश लगेगा। कार्यक्रम में मुख्य रुप से वीरेंद्र शर्मा, अंकित अग्रवाल, राजेंद्र जायसवाल, जीतू शर्मा समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।