Breaking News

सम्भल - गन्ने की खोई से दबकर हुयी श्रमिक की मौत

सम्भल 04 फरवरी 2017 (सुनील कुमार/ब्रजपाल). रजपुरा के सेंडोरा गांव निवासी चंद्रपाल (50) पुत्र ख्याली की गन्ने की खोई के ढेर में दबकर मौत हो गई। चंद्रपाल गुरुवार की रात आठ बजे 12 घंटे की शिफ्ट में काम करने के लिए मिल पहुंचे थे। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे तक शिफ्ट इंचार्ज देव प्रकाश ने उन्हें देखने की बात कही। इसके बाद चंद्रपाल दिखाई नहीं दिए।

साथी श्रमिक वीरपाल दुर्गेश महावीर सुखराम ने बताया कि ठंड से बचने के लिए सामान्य तौर पर खाली समय में श्रमिक खोई के ढेर के अंदर छिप जाते हैं। इससे ठंड से राहत मिल जाती है। साथी श्रमिकों ने बताया कि चंद्रपाल ठंड से बचने के लिए खोई के ढेर में छिपे होंगे। इसके बाद दम घुटने से मौत हो गई होगी। चंद्रपाल के बेटे ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने मिल प्रबंधन से उचित मुआवजे की मांग की है।