Breaking News

अल्हागंज - विकलांग एकता कल्याण समिति ने बाँटे कम्बल

अल्हागंज 28 फ़रवरी 2017. विकलांग एकता कल्याण समिति ने आज क्षेत्र के 100 विकलांगों को कम्बल वितरित किये। क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम चेतन त्यागी महाराज ने कहा कि विकलांगता को समाज की सहानुभूति की आवश्यकता है। इनको हेय दृष्टी से न देखा जाये। 


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उनका संगठन इनके कल्याण के लिए निरन्‍तर प्रयासरत है। श्री त्यागी बोले सरकार द्वारा मिलने वाली आर्थिक सहायता के वितरण में सरकारी कर्मचारी तथा बैंक मैनेजर अवरोध पैदा कर रहे हैं। चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद भ्रष्ट तंत्र के विरोध में उनकी समिति सड़क पर आंदोलन करेगी। उन्होंने विकलांग अधिनियम 2016 की जानकारी देते हुये एक मार्च को लखीमपुर में होने वाले विकलांग समारोह में शामिल होने की अपील की। 

इसके पूर्व मौके पर मौजूद 100 विकलांगों को कम्बल देकर उनको भोजन भी कराया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा  त्यागी, सोनू वर्मा, अनीता सिंह, मीरा देवी, राजीव राठौर, सोनू प्रजापति, दिनेश चन्द्र राठौर, मुनेश सक्सेना, अमितेश, शिव किशोर, मुरारी कुशवाहा तथा शिव किशोर प्रजापति ने अपने विचार व्यक्ति किए।