Breaking News

सपा और कांग्रेस गठबंधन जीतेगा तीन सौ से ज्यादा सीटें - अखिलेश यादव

संभल 02 फरवरी 2017 (सुनील कुमार/ब्रजपाल). जिले के बबराला में आयोजित चुनावी जनसभा में बीजेपी और बीएसपी पर आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तीखे हमले किए। उन्‍होंने सपा और कांग्रेस गठबंधन के जरिए तीन सौ से ज्यादा सीटें जीतने का दावा भी किया। कांग्रेस का हाथ लगने से साइकिल अब और भी रफ्तार से दौड़ेगी।


जानकारी के अनुसार गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के बबराला कस्बे में बाबूराम सिंह, भाय सिंह डिग्री कालेज के मैदान में आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। तीस मिनट की अपनी स्पीच में जहां उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई वहीं भाजपा और बसपा पर हमले भी किए। उन्होंने कहा कि अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली बीजेपी ने नोटबंदी करके सबको लाइन में लगा दिया। माननीय मुख्‍यमंत्री जी ने कहा कि हमने सर्दी-गर्मी के दिन देख लिए पर अच्छे दिन तो अभी तक नहीं आए। कांग्रेस सपा गठबंधन से उत्साहित अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की साइकिल के हैंडल में कांग्रेस का हाथ लग गया है। अब साइकिल और भी रफ्तार से दौड़ेगी।