Breaking News

जलालाबाद में भारी बहुमत से होगी समाजवादी पार्टी की जीत - शरदवीर सिंह

अल्हांगज 16 फरवरी 2017. जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र से सपा इंका गठबंधन के प्रत्याशी तथा पूर्व विधायक शरदवीर सिंह ने आज निष्पक्ष व शान्ति के साथ चुनाव संपन्न कराने के लिए  जिला प्रशासन को बधाई देते हुए भारी बहुमत के साथ अपनी जीत होने का दावा किया है। शरदवीर सिंह ने चुनाव के बाद बृहस्पतिवार को सकारात्मक नई सोच के साथ अपनी दिनचर्या शुरू की


पूर्व विधायक श्री सिंह ने अपने निवास स्थान पर एक प्रेस वार्ता में कहा कि मतदान के बाद मतदाताओं के प्राप्त हो रहे रुझान से स्पष्ट होता है कि उनकी जीत कम से कम बारह हजार से अधिक वोटों से होगी। उन्‍होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान कम समय होने की वजह से वो स्वंय व्यक्तिगत रुप से सभी से नहीं मिल पाऐ, लेकिन उनके समर्थकों ने अपने को शरदवीर मानकर उनको चुनाव लडाया और जन सम्पर्क कर भारी जीत सुनिश्चित कर दी है। 

जनता ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा कराऐ गए विकास कार्यो को देखते हुऐ उनको पुन: मुख्यमंत्री बनवाने के उद्देश्य को लेकर वोट देकर उनकी जीत सुनिश्चित की है। बाक़ी भाजपा तथा बसपा के प्रत्याशी दूसरे तीसरे स्थान के लिए लड़ रहे थे। श्री सिंह ने जनता को विश्वास दिलाते हुऐ कहा कि बिना किसी भेदभाव के पूरे क्षेत्र का विकास किया जाऐगा तथा सभी जाति धर्म के लोगों के साथ सामाजिक सद्भाव बनाऐ रख्खा जाऐगा।

सकारात्मक सोच के साथ शरदवीर सिंह ने शुरु की दिनचर्या -
पिछले कई दिनों की चुनाव प्रचार की भागमभाग के बाद विधानसभा का चुनाव सम्पन्न हुआ। लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान तनाव रहित रहे सपा प्रत्याशी शरदवीर सिंह ने चुनाव के बाद बृहस्पतिवार को सकारात्मक नई सोच के साथ अपनी दिनचर्या शुरू की। आज सुबह अपने समर्थकों की भारी भीड़ के बीच बैठे सपा प्रत्याशी शरदवीर सिंह ने अपना बिस्तर छोड दिया था। रात भर पूरे क्षेत्र से समर्थकों के फोन आ रहे थे। जिनसे भारी समर्थन मिलने की रिपोर्ट आ रही थी। जिससे उनकी थकान एक दम काफूर हो चुकी थी और सुबह से ही दूरदराज गावों से उनसे मिलने के लिए लोगो के जत्‍थे आते रहे।

किस बूथ पर किसकी कैसी स्थिति रही उसकी लोकेशन उनको बराबर मिलती रही है। श्री सिंह मिलने आने वाले सभी  लोगों को धन्यवाद देते रहे। सभी  लोगों की समस्याए भी सुनी तथा उनके निदान का भी  उनको भरोसा दिया। पूरे क्षेत्र के विकास का खाका भी खींचा, कैसे क्‍या करना है उसका प्रिंट भी  बनाया। समर्थकों की भारी भीड़ से घिरे होने की वजह से सुबह का नाश्‍ता वो दस बजे कर पाऐ। 

इसी बीच मिर्जापुर क्षेत्र के बड़े गांव निवासी लल्ला बाबू अपने बेटे जिला पंचायत सदस्य आयुष प्रताप सिंह उर्फ़ विभु भी श्री सिंह से मिलने आऐ और उन्होंने उनको क्षेत्र की सकारात्मक खबरें दी जिससे उनका उत्साह और बढ गया। उनके उत्साह को देखते हुऐ लोगों का ये कहना  है कि शरदवीर सिंह की भारी अन्तर से जीत होगी।