Breaking News

सुशासन लाना है तो भाजपा को वोट दें - योगी आदित्यनाथ

जलालाबाद 09 फरवरी 2017 (खुलासा TV ब्यूरो). भाजपा के फायर ब्राण्ड कद्दावर नेता तथा सांसद आदित्यनाथ योगी ने कहा है कि उत्‍तर प्रदेश में महिलाओं की इज़्ज़त खतरे में पडी है, सभी  वर्गो में असुरक्षा की भावना व्याप्त है। पूरे प्रदेश में विकास नहीं विनाश का बोलबाला है। थाने, तहसील और जिला मुख्यालय दलालों के अड्डे बन गऐ हैं। अगर आपको प्रदेश से तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार, गुण्डाराज तथा माफ़ियाराज को हटाना है तो भाजपा की सरकार बनाओ।


जिले की तहसील जलालाबाद में काकोरी शहीद इण्टर कालेज के ग्राउन्ड पर भाजपा के प्रत्याशी मनोज कश्यप के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुऐ श्री योगी बोले कि आप लोगों ने भ्रष्टाचार, गुण्डाराज, माफ़िया राज, रिश्‍वतखोरों को संरक्षण देने वाली प्रदेश की सपा सरकार को देखा। आप लोगों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाषणों को भी सुना है। जिसमें वो कहते है कि काम बोलता है लेकिन हम कहते हैं प्रदेश में फैला भ्रष्टाचार, अवैध वसूली, गरीबों और सरकारी जमीनों पर हो रहे कब्जे बोलते हैं। क्योंकि इन सभी को प्रदेश की सपा सरकार ने संरक्षण दे रखा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कब्रिस्तान के विकास के लिए पैसा दिया है लेकिन हिन्दुओं की शमशान भूमि के लिए एक पैसा भी  नहीं दिया है। प्रदेश में जितनी भी  सरकारी भर्तीयां हुई है सभी में पैसा  और जातिवाद का बोलबाला रहा है। जिसके चलते भर्तियों पर बार बार रोक लगी है। 

प्रदेश में कांग्रेस, सपा, बसपा की सरकारों ने सबसे ज्यादा राज किया है। इनके शासनकाल में अतिपिछडों दलितों कमजोर वर्ग का जमकर उत्पीड़न किया गया है।महिलाओं की इज़्ज़त खतरे में पडी है। सभी  वर्गो में असुरक्षा की भावना व्याप्त है। पूरे प्रदेश में विकास नहीं विनाश का बोलबाला है। थानों से लेकर तहसीलों और जिला मुख्यालय दलालों के अड्डे बन गऐ हैं। श्री योगी बोले केन्द्र की मोदी सरकार ने प्रदेश तथा देश के विकास के लिए कई बड़े काम किए हैं। सर्जिकल स्ट्राइक से आतंकवादियों को उनकी माद में घुसकर मारा है। जिससे पाकिस्तान के हौसले पस्‍त हुऐ हैं। नोटबंदी से नकली नोट चलन से बाहर हुऐ हैं। जमाखोरी और मंहगाई पर अंकुश लगा है। किसानों को खाद्य व डीजल सस्ती दरों पर मिला है। अखिलेश को डर सताने लगा है। जिसके चलते वे चार सौ तीन सीटों पर प्रत्याशी न उतार कर सिर्फ़ तीन सौ ही प्रत्याशी लडा रहे हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो कमजोर और गरीबों को रसोई गैस के कनेक्शन मुफ्त दिऐ जाऐगे। कालेज में प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं को लेपटाॅप और सभी  को वन जीबी डाटा नेट भी  दिया जाऐगा। बालिकाओं के जन्म एंव विवाह के लिए बांड दिया जाऐगा। उन्होंने जलालाबाद क्षेत्र की जनता से भाजपा प्रत्याशी मनोज कश्यप को अपार समर्थन व वोट देने की अपील की है। 

सभा में भाजपा प्रत्याशी मनोज कश्यप तथा जिलाध्यक्ष राकेश मिश्र अनावा, राजकमल वाजपेयी सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्ति किए। मौके पर अल्हागंज चेयरमैन पति अनिल गुप्ता, कुमार मंगलम्, जितेन्द्र प्रसाद सिंह, राजकुमार राजवंशी, दिनेश मिश्रा, शिवनरायणलाल मिश्रा, अनिल वर्मा, सरोज, गेंदनलाल गुप्ता सहित तमाम भाजपाई नेता मौजूद रहे।