Breaking News

शाहजहाँपुर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस

शाहजहाँपुर/अल्हागंज 27 जनवरी 2017 (अमित वाजपेयी/अनिल मिश्रा). राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस लाइन में भव्य, आकर्षक, पुलिस परेड का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आये जिला मजिस्ट्रेट कर्ण सिंह चौहान ने  परेड की  सलामी ली। उक्त अवसर पर उन्होंने पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए सभी के साथ राष्ट्रगान गाया। पुलिस अधीक्षक के.बी. सिंह के साथ जिला मजिस्ट्रेट ने पुलिस परेड का निरीक्षण किया।
उप पुलिस अधीक्षक सुश्री प्रीती त्रिपाठी प्रथम कमांडर तथा निरीक्षक शैलेश सिंह द्वितीय कमांडर के नेतृत्व में पुलिस की 10 टुकड़ियों द्वारा भव्य एवं आकर्षक मार्चपास्ट किया गया। जिला मजिस्ट्रेट ने परेड की सलामी ली। उक्त अवसर पर जिला मजिस्ट्रेट कर्ण सिंह ने कहा कि हमारी पुलिस व्यवस्था पुरानी व्यवस्था है। पुलिस के कार्य और संख्या बल के हिसाब से ये काफी अच्छी है। पुलिस का कार्य एवं गुणवत्ता भी अच्छी है। आज की पुलिस में युवा पुलिस वालों की संख्या अच्छी खासी है। सभी का दायित्व है कि जिस कार्य के लिए वह देश की सेवा कर रहे हैं। उसको अच्छी तरह निभाते रहे। उन्होंने कहा कि पुलिस समाज की सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर रहती है। उन्हें। आवश्यकतानुसार कई तरह के कार्य करने पड़ते हैं।

जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि हमारा संविधान हर तरह से एक सम्पूर्ण संविधान है। हमे संविधान में प्रदत्त अधिकारों एवं कर्तव्यों को निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनपद शाहजहाँपुर शहीदों की नगरी है। मैं इस जनपद की जमी को नमन करता हूँ। उक्त अवसर पर जिला मजिस्ट्रेट ने सराहनीय सेवाओं के लिए कई पुलिस के लोगों और परेड में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाली टोली के कमांडर को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। उक्त परेड के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री के.बी. सिंह ने सभी पुलिस अधिकारियों/सिपाहियों को संविधान का संकल्प दिलवाया। उन्होंने आये हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उक्त अवसर पर विभिन्न स्कूल, कालेजों के बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित गीत, नाट्क आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये हैं। उक्त अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर सहित समस्त पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

अल्हागंज -
गणतन्त्र दिवस के अवसर पर नगर व क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी  किए गए। क्षेत्र के आर.के आई टी आई कालेज हुल्लापुर के डायरेक्टर महेश गुप्ता ने ध्वजा रोहण किया बच्चों को मिष्ठान  भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य वैेष्णव गुप्ता,प्रशांत गुप्ता इंजीनियर सहित सभी  शिक्षक मौजूद रहे।

नगर पंचायत कार्यालय मे चेयरमैन चन्द्रेश गुप्ता ने ध्वजा रोहण किया। मौके पर अनिल गुप्ता व समस्त सभासद,कर्मचारी तथा नगर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी को च् मिष्ठान  भी वितरण किया गया।
थाना प्रागंण मे थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने ध्वजा रोहण किया पुलिस बल ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। और सभी को मिष्ठान  भी वितरण किया गया।


पत्रकारों को किया गया सम्मानित - 

स्व० सुशीला देवी इण्टर कालेज में पूर्व शिक्षक कन्हैलाल मिश्रा ने ध्वजा रोहण किया। कार्यक्रम में अल्हागंज के पाँच पत्रकारों को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।कालेज मे सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पिछले तीस वर्ष से निष्पक्ष समाचारों तथा सामाजिक सेवा करने के लिए अमर उजाला के पत्रकार महेश गुप्ता को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार आॅल इण्डियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा) के जिला अध्यक्ष एवं खुलासा TV के ब्यूरो प्रमुख अमित कुमार वाजपेयी को तेजतर्रार समाचारों तथा कमजोर वर्ग के हितों की लड़ाई लडने के लिए सम्मानित किया गया। जबकि राष्ट्रीय सहारा समाचारपत्र के पत्रकार नरेन्द्र तिवारी तथा दैनिक जागरण के पत्रकार गौरव शुक्ला तथा खुलासा TV के वरिष्ठ छायाकार विजय शुक्ला को बेहतर सेवा के लिए प्रधानाचार्य सुरेश अग्निहोत्री ने सम्मानित किया। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुऐ। अन्‍त में सभी को मिष्ठान भी वितरण किया गया।  

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुरेश अग्निहोत्री, कमेटी अध्यक्ष रामलखन मिश्रा, राधेश्याम मिश्रा, लक्ष्मीकांत मिश्रा, सन्तोष शुक्ला, सोनपाल वर्मा, गि‍रीश, कुमारी ममता देवी आदि शिक्षण  व नगर के गणमान्य मौजूद रहे। इसी प्रकार पं० रामनाथ मिश्र उ०मा० विद्यालय अल्हागंज में अध्यक्ष अवधेश मिश्रा ने ठा० अभिलाख सिंह इण्टर कालेज में प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने स्व०मंगली प्रसाद जूनियर हाईस्कूल चम्पतपुर में प्रेमनरायण पाल ने ध्वजा रोहण किया। सभी को मिष्ठान भी वितरण किया गया।सभी विद्यालयों मे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बड़े धूमधाम से हुऐ ।