Breaking News

कानपुर - रतनपुर में आग से पान की दुकान जलकर हुई खाक

कानपुर 10 दिसम्बर 2016 (महेश प्रताप सिंह). पनकी पावर हाउस कालोनी के पीछे रतनपुर तिराहे पर एक पान मसाला की गुमटी बीती रात जलकर खाक हो गई। आरोप है कि कुछ अराजक तत्वों ने जानबूझ कर गुमटी को आग के हवाले किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर निवासी तुलसी निषाद (85) की रतनपुर तिराहे पर पान मसाला की दुकान (गुमटी) थी। इसी दुकान से उनका और उनकी पत्नी का जीवन यापन होता था। बीते गुरुवार की रात कुछ अराजक तत्वों ने गुमटी को आग के हवाले कर दिया। सुबह दंपति दुकान पर पहुंचे तो दुकान की जगह राख मिला। क्षेत्रीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 100 पर दी। सूचना पर पहुंची पनकी पुलिस ने जांच-पड़ताल कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। वहीं मानवता की मिसाल कायम करते हुये समाज सेवक विनोद शुक्ला और सुरेन्द्र सिंह उर्फ बबूल (नागरिक सुरक्षा कोर) ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से बूढ़े दम्पति को 3150 /- रुपये चंदा जुटाकर फिर से रोजी रोटी हेतु दुकान प्रारम्‍भ करने के लिए दिया।