Breaking News

कानपुर - पनकी में नगर आयुक्त ने किया वृक्षारोपण

कानपुर 21 दिसम्बर 2016 (महेश प्रताप सिंह). आज माँ दुर्गा पर्यावरण संरक्षण एवं विकास समिति के तत्वावधान में पनकी स्थिति श्रीराम वाटिका में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्‍भ मुख्य अतिथि नगर आयुक्त उमेश प्रताप सिंह ने वृक्षारोपण करके किया।

इस अवसर पर समिति के महामंत्री वी.के श्रीवास्तव ने महानगरों में फैल रहे प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए पर्यावरण संतुलन स्थापित करने हेतु वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वृक्षारोपण पर बल दिया। नगर आयुक्त उमेश प्रताप सिंह ने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन कर रहे समाज सेवक विनोद शुक्ला ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। गुड मॉर्निंग ग्रुप के वी.के सिंह के पार्क के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए समिति के अध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने गुड मॉर्निंग ग्रुप के वरिष्ठ नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया कि वे सेवानिवृत्ति के बाद भी पर्यावरण हेतु बेहतरीन कार्य कर रहे हैं।

इस मौके पर उपस्थित क्षेत्र के भूतपूर्व वरिष्ठ पार्षद दिनेश बाजपेई ने समिति के लोगों को इस महत्वपूर्ण एवं पुनीत कार्य हेतु धन्यवाद दिया। इस अवसर पर बृजेन्द्र सिंह चौहान, ललित उपाध्याय, विनोद शुक्ला, राम यस गुप्ता, शरद श्रीवास्तव, राहुल राजपूत, श्रद्धा कुलश्रेष्ठ एवं भारी संख्‍या में क्षेत्रीय नागरिक गण उपस्थित थे।