Breaking News

कानपुर - पनकी में बेखौफ लुटेरों ने दिनदहाड़े महिला की चेन लूटी

कानपुर 18 दिसम्बर 2016 (महेश प्रताप सिंह). पनकी थाना क्षेत्र में बढ़ती लूट की घटनाओं पर रोक लगाने में पुलिस पूरी तरह से नाकामयाब साबित हो रही है। पुलिस को ठेंगा दिखाते हुये लुटेरों ने आज फिर एक महिला की चेन लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस हमेशा की तरह केवल छानबीन में जुटी है।


जानकारी के अनुसार पनकी थाना क्षेत्र के ई ब्लाक निवासी वी. के. बाजपेई की पत्नी रीता बाजपेई (60) किटी पार्टी से अपने घर जा रही थीं, तभी लुटेरों ने उन्‍हें अपना निशाना बना लिया। रीता बाजपेई ने खुलासा टीवी को बताया कि वह अपनी सहेली रत्ना माथुर और रूची माथुर के साथ अपने घर जा रही थी। अभी वो घर के पास पहुंची ही थी तभी पीछे से मोटरसाइकिल सवार आये और सर पर तमंचे की बट मारकर मेरी डेढ़ तोले की सोने की चेन लूट ली और तमंचा लहराते हुए भाग गये। डायल 100 पर दी सूचना पर पहुंची पुलिस हमेशा की तरह छानबीन में जुटी है। एसओ महेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्यवाही होगी।