Breaking News

कानपुर- पनकी में संदिग्ध परिस्थितियों में मरा बिजली कर्मचारी

कानपुर 16 दिसम्बर 2016 (महेश प्रताप सिंह). पनकी थाना क्षेत्र के पुरानी कॉलोनी दुर्गा पूजा पार्क के सामने शराब के लती एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।  सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच-पड़ताल में जुटी है। पनकी एसओ महेन्द्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार राज बहादुर कनौजिया (43) पुत्र स्व राम प्रताप कनौजिया निवासी 17/1 पनकी पावर हाउस कालोनी में अपनी पत्नी सरमिष्टा और दो बच्चों शिवांशु और आदित्य के रहता था। वह पावर हाउस में टेक्नीशियन पद  (D ग्रेड) पर कार्यरत था। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि वह शराब का लती था। इसी के चलते कई महीनों से काम पर भी नहीं जा रहा था। बीती रात राज बहादुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। बहनोई धर्मेन्द्र कुमार ने इसकी सूचना पनकी थाने में दी। सूचना पर पहुंची पनकी पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच-पड़ताल में जुटी है। पनकी एसओ महेन्द्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही सही स्थिति का पता चल पायेगा।