Breaking News

कानपुर - नग्न अवस्था में मिली महिला, गैंगरेप की आशंका

कानपुर 1 December 2016 (मोहित गुप्ता). सनिगंवा इलाके में बुधवार की सुबह एक महिला को खेत में नग्न अवस्था में देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला की हालत गंभीर थी लेकिन सांसे चल रही थीं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात महिला की मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां इलाके में बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने खेत में एक महिला को नग्न अवस्था में देखा जो लगभग मरणासन्‍न थी। इस बात से पूरे गाँव में सनसनी फ़ैल गई। एक के बाद एक ग्रामीण एकत्रित होने लगे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला को इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया। पीडित महिला का नाम अंजना पुत्री दिल्लू पासवान निवासी सनिगवां गांव बताया जा रहा है।

महिला की बहन ने खुलासा टीवी को बताया कि मंगलवार शाम वह घर से सब्जी लेने के लिए निकली थी, फिर नहीं लौटी। सुबह शव मिलने का पता चला। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर कई गिलास, शराब की शीशियां और पाउच मिलने से आशंका है कि वारदात में तीन से चार लोगों का हाथ है। वारदात के बाद से मृत्यु तक महिला को होश नहीं आ सका। गुरुवार को पोस्टमार्टम होगा। रेप की आशंका के चलते स्लाइड भी बनाई जाएगी। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि किसी करीबी का हाथ हो सकता है।