Breaking News

अल्हागंज - जानवर बाँधने के विवाद में गोली लगने से महिला घायल


अल्हागंज 03 दिसम्बर 2016. क्षेत्र के गांव असरफपुर में शुक्रवार कि सुबह गाय भैंस बाँधने को लेकर दो पक्षों में हुऐ विवाद में गोली लगने से एक महिला घायल हो गई। जिसे चिकित्सा परिक्षण के वास्ते जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना कि तहरीर दो लोगों के विरुद्ध पुलिस में दी गई है।

घायल महिला के पति  जितेन्द्र पाठक पुत्र मुनीम पाठक ने बताया कि उनके पडोसी राजेश पाठक गाय-भैंस बाँधने को लेकर आऐ दिन गाली गलौज करते रहते हैं। इसी विवाद के चलते शुक्रवार कि सुबह जब उसकी पत्नी रेखा उम्र चौबीस वर्ष भैंस का दूध निकालने जा रही थी तभी  राजेश और उनकी पत्नी ने अकारण गाली गलौज करना शुरु कर दिया। जिसका विरोध करने पर दोनों अपने मकान पर चढ गऐ और तमंचे से फायर करना शुरू कर दिया जिससे गोली लगने से जितेन्‍द्र की पत्नी रेखा गम्भीर रुप से घायल हो गई। गोली महिला की जाँघ में लगी है। घटना की सूचना पाकर एसओ आशुतोष सिंह फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और  अभियुक्तों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।