Breaking News

अमित बाजपेयी बने परशुराम सेना के नगर अध्यक्ष

अल्हागंज 07 नवम्बर 2016. देवस्थान वाराह पत्थर पर आयोजित ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध वर्ग की बैठक में आज परशुराम सेना की नगर कमेटी का सर्व सम्मति से गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में अल्‍हागंज निवासी अमित  कुमार बाजपेयी को सर्वसम्‍मति से नगर अध्यक्ष बनाया गया। 
 
जानकारी के अनुसार प्रात: दस बजे से ही तमाम ब्राह्मण नगर में ही स्थित देवस्थान वाराह पत्थर पर एकत्र हुऐ। कार्यक्रम में परशुराम बाबा की फोटो पर दीप प्रज्‍जवलित किया गया और फूल मालाए पहनाई गईं, बाद में समिति गठन का कार्यक्रम शुरु किया गया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं से पद का चयन किया गया, जिसमें मनोज मिश्रा को वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष, अभय मिश्रा को नगर उपाध्यक्ष, ज्ञान प्रकाश मिश्रा को महामंत्री, गुलाब चन्द्र त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष, उर्जितेश्वर शुक्ला  को मीडिया प्रभारी, विपिन अवस्थी को संगठन मंत्री, विजय शुक्ला को नगर मंत्री, मनोज पाण्डे को नगर प्रवक्ता, बलराम अग्निहोत्री को सोशल मीडिया प्रभारी, संजय शुक्ला को नगर संरक्षक, अनुराग मिश्रा को मंण्डल अध्यक्ष, गोविन्द मिश्रा को नगरमंत्री, कमलेश शुक्ला को नगरमंत्री, रामजी अग्निहोत्री, विकास मिश्रा, अभिषेक दुबे, सुमित दीक्षित, श्याम जी मिश्रा, नागेन्द्र अग्निहोत्री को नगर मंत्री चुना गया। 
 
इस मौके पर शाहजहाँपुर से आऐ अतिथि के रुप में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय, अवधेश मिश्रा, सुनील मालवीय, दीपक मिश्रा, सोनू तिवारी, शाश्वत पाण्डेय, आकाश मिश्रा, गौरव उपाध्याय, अनिल मिश्रा, सन्तोष उपाध्याय आदि लोगों को अमित बाजपेयी, उर्जितेश्वर शुक्ला, गुलाब चन्द्र त्रिपाठी, मनोज मिश्रा, कमलेश शुक्ला, विपिन अवस्थी, अभय मिश्रा, विजय शुक्ला अनुज अग्निहोत्री आदि लोगों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में अल्हागंज, चिलौआ, वानपुर, निवउननगला, कस्बा इस्लामगंज, ब्राह्म गोटिया आदि गांव के तमाम कार्यकर्ता व सदस्य मौजूद रहे।