Breaking News

कानपुर - पनकी में बच्चे की लाश मिलने से मचा हड़कंप

कानपुर 23 नवम्बर 2016 (महेश प्रताप सिंह). पनकी थानाक्षेत्र में आज सुबह एक मासूम बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक बच्चे के परिजनों ने स्‍थानीय ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।



प्राप्त जानकारी के अनुसार पनकी शताब्दी नगर निवासी बृज किशोर सिंह का बेटा गुरुचरण (5) तीन दिन पहले घर के बाहर खेलते समय गायब हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन मासूम का कोई पता नही चला। परिजनों ने बच्चे के गायब होने की सूचना पुलिस को उसी दिन दे दी थी। आज सुबह जब मासूम का शव मिला तो घरवालों के ऊपर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक बच्चे के परिजनों ने स्‍थानीय ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

मृतक के पिता बृज किशोर ने खुलासा टीवी को बताया कि कुछ दिन पहले ठेकेदार राधामोहन प्रसाद यादव और उसके साथी छंगू लाल से मेहनताने की रकम को लेकर विवाद हो गया था। दोनों ने धमकी दी थी कि आगे परिणाम भुगतना पड़ेगा। उन्हीं लोगों ने अपहरण करके बच्चे को मार डाला है। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।