Breaking News

कानपुर - शहर के दक्षिण में भीषण आग से लाखों का नुकसान

कानपुर 1 नवम्बर 2016 (मोहित गुप्ता). शहर के दक्षिण इलाके में बीती रात कई अलग अलग जगहों में आग लगी। लाखों का नुकसान तो हुआ पर संतोषजनक ये रहा कि जानमाल की कोई हानि नहीं हुयी। दमकल की गाडियां पूरी रात इधर से उधर दौडती रहीं।

जानकारी के अनुसार नौबस्ता थाना क्षेत्र के राजीव बिहार निवासी हारण का 25 वर्षो पुराना रुई का गोदाम घर में ही खुला था। हारण ने बताया की देर रात गोदाम में सार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग बढ़ती गई,  देखते ही देखते आग पूरे गोदाम में जा पहुँची। गोदाम धूं-धूं कर जलने लगा। सूचना पर पहुँची 5 दमकल की गाडियों ने 4 घंटे की कड़ी मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम में रखा लगभग 40 लाख का माल जलकर खाक हो गया।

किदवई नगर थाना क्षेत्र के ई ब्लॉक किदवई नगर निवासी नवीन अग्रवाल ने बताया की घर में ही क्रोकरी का गोदाम है। देर रात गोदाम में रखे सिलेंडर में अचानक आग लग गई। जब नवीन ने सिलेंडर में लगी आग को बुझाया तो आग दूसरे सिलेंडर में जा पहुँची और आग बेकाबू हो गई। सूचना पर पहुँची दमकल की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग में हजारों का नुकसान हुआ। इस दौरान गोविन्द नगर थाना क्षेत्र के बंद कबाड़ गोदाम में सार्ट सर्किट से आग लग गई। इलाकाई लोगों ने गोदाम मालिक आरिफ को सूचना दी। मौके पर दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग में 25 हजार का का माल जलकर खाक हो गया।