Breaking News

कानपुर - हाउस टैक्स न जमा करने पर पराग दूध डेयरी में लगा ताला

कानपुर 19 अक्‍टूबर 2016 (मोहित गुप्‍ता). निराला नगर स्थित पराग दूध डेयरी को आज नगर आयुक्त के आदेश पर हाउस टैक्स ना देने के कारण नगर निगम के अधिकारियों ने सीज कर दिया। पराग दूध डेयरी ने पिछले 10 सालों से हाउस टैक्स नहीं जमा किया था।

जानकारी के अनुसार पराग दूध डेयरी पर हाउस टैक्स का लगभग 89 लाख रूपए बाकी था। नगर निगम ने टैक्स जमा ना होने पर कई बार नोटिस भी भेजा, लेकिन टैक्स जमा नहीं हुआ। कर अधिकारी नरेंद्र पाल ने बताया की पिछले 10 सालों से हाउस टैक्स नहीं जमा किया है। आज वित्तीय वर्ष 2016-17 जुलाई तक 89 लाख रूपए जमा नहीं हुआ इसलिए बुधवार को नगर आयुक्त के आदेश पर निराला नगर स्थित दूध डेयरी सेंटर पर नगर निगम के जोनल अधिकारी विनय कुमार राय, नरेन्‍द्र पाल एवं राजेश शुक्ला द्वारा कुर्की की कार्यवाही की गई।