Breaking News

दुनिया का चौथा सबसे अनसेफ देश है पाकिस्‍तान

नई दिल्ली 14 अक्टूबर 2016 (IMNB). सुरक्षित देशों के मामले में भी पाकिस्तान को एक बार फिर झटका लगा है। अनसेफ देशों के लिए जारी रैंकिंग के मुताबिक पाकिस्तान दुनिया का चौथे नंबर का सबसे अनसेफ देश है। बता दें कि भारत 13वें नंबर के साथ टॉप 10 खतरनाक देशों में तो शामिल नहीं है लेकिन इस रैंकिंग को अच्छा भी नहीं कहा जा सकता है।

लिस्ट के मुताबिक सुरक्षा की दृष्टि से फिनलैंड दुनिया का नंबर वन देश है। पाकिस्तान को सेफ्टी एंड सिक्युरिटी लिस्ट में 3.04 नंबर हासिल हुए हैं जबकि फिनलैंड को 6.7 नंबर मिले हैं।  गौरतलब है कि ये लिस्ट ग्लोबल ट्रैवल एंड टूरिज्म ने जारी की है। पाकिस्तान के लिए ये पहला झटका नहीं है इससे पहले अमेरिकी इंटेलीजेंस थिंकटैंक इंटेलसेंटर ने अपनी एक लिस्ट ‘कंट्री थ्रेट इंडेक्स’में पाकिस्तान को दुनिया का 5वां सबसे खतरनाक देश बताया था। 

इससे पहले पाकिस्तान को दुनिया का 5वां सबसे खतरनाक देश भी बताया गया था। अमेरिकी इंटेलीजेंस थिंकटैंक इंटेलसेंटर के ‘कंट्री थ्रेट इंडेक्स’ में पाकिस्तान को ये रैंकिंग दी गई थी है। बता दें कि नाइजीरिया, यमन और मिस्र जैसे देश भी इस लिस्ट में टॉप-10 से बाहर हैं। हालांकि अमेरिका पहली बार टॉप-10 में शामिल हुआ है और 8वें नंबर पर है। नवंबर 2015 में सीटीआई में शामिल टॉप-10 देशों में से सिर्फ पाकिस्तान और अफगानिस्तान का स्कोर बढ़ा है। बाकी सभी देशों के स्कोर में 3 से 6 गुना तक की गिरावट रही। महज 10 माह में पाकिस्तान तीन पायदान बढ़कर सबसे खतरनाक शीर्ष पांच देशों में शामिल हो गया है। इस लिस्ट में भारत का स्कोर 16 है, इस हिसाब से पाक में हमसे 10 गुना ज्यादा खतरा है। बता दें कि इंटेलसेंटर किसी भी देश में आतंकी, विद्रोही गतिविधियों और उनसे हुई मौतों या घायलों की संख्या के आधार पर कंट्री थ्रेट इंडेक्स (सीटीआई) तय करता है। इसमें मैसेजिंग ट्रैफिक, वीडियो, फोटो और घटनाओं के आधार पर भी इंडेक्स बनाया जाता है।

ये रहे सबसे खतरनाक देश- 1 . नाईजीरिया 2. कोलंबिया 3. यमन 4. पाकिस्तान 5. वेनेजुएला 6. इजिप्ट 7. ग्वाटेमाला 8. अल- साल्वाडोर 9. होंडुरास 10. थाईलैंड 11. केन्या 12. लेबनॉन 13. भारत 14. फिलीपींस 15. जमैका