Breaking News

कानपुर - चुनाव आते ही भारतीय जन सहयोग पार्टी ने भरी हुंकार

कानपुर 03 अक्टूबर (मोहित गुप्ता). उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव आते ही सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। आज बर्रा बाईपास के नीलम होटल में भारतीय जन सहयोग पार्टी ने प्रेस वार्ता कर चुनावी मुद्दों पर चर्चा की। वार्ता के दौरान भारतीय जन सहयोग पार्टी ने युवाओं को रोजगार देने जैसे अहम मुद्दे रखे।

जानकारी के अनुसार भारत में बढ़ते भ्रष्टाचार को देखते हुये इस पार्टी का गठन जनवरी 2016 में किया गया है। पार्टी ने दावा किया है कि अगर प्रदेश में उनकी सरकार बनी तो उत्तर प्रदेश में 50 लाख युवाओं को नौकरी देगें। स्वास्थ सेवाएं फ्री करेंगे। महिलाओं और युवतीओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेंगे। पार्टी के नेता अमित यादव ने खुलासा टीवी को बताया की हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और निश्चित ही उत्तर प्रदेश में सरकार हमारी ही बनेगी। इस वार्ता के दौरान अमित शुक्ला, शशि कुमार, पूजा शुक्ला, आनंद किशोर, दिलीप दिवेदी, सुरेन्द्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।