Breaking News

राजनीति में संस्कृति के दूत थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय

कानपुर 17 अक्टूबर 2016 (मोहित गुप्ता). गोविन्द नगर स्थित नरेंद्र गलैक्सी गार्डेन में दीन दयाल उपाध्याय इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जन्मशती के अवसर पर आज एक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश एवं सरस्वती जी की वंदना से की गयी।

समारोह की अध्यक्षता एबीवीपी के अध्यक्ष डॉ अनूप ने की। संस्था के सचिव रविन्द्र त्रिपाठी ने इंस्टिट्यूट की स्थापना से अब तक की प्रगति का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि इंस्टिट्यूट की स्थापना में गृह मंत्री राजनाथ सिंह का भी सहयोग प्राप्त हुआ है। अनूप सिंह ने अपने भाषण के दौरान पंडित दीन दयाल जी के शैक्षिक विचारों पर भी प्रकाश डाला, उन्‍होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजनीति में संस्कृति के दूत थे। संस्था के सचिव रविन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि इस इंस्टिट्यूट का उद्देश्य सभी वर्ग के बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उनको बेहतर नागरिक बनाना है ताकि वो इस देश का नाम रोशन कर सकें।