Breaking News

कानपुर - सचेंडी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवती की मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

कानपुर 13 अक्टूबर 2016 (महेश प्रताप सिंह). सचेन्डी थाना क्षेत्र के सुजानपुर गाँव में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

मृतका का भाई कमलेश ने बताया कि मन्नो (25) की शादी 26 अप्रैल 2016 को सुजानपुर निवासी रिंकू पुत्र रामप्रसाद के साथ हुयी थी। किन्तु कुछ दिन बाद ससुराल वाले पति रिंकू, पिता रामप्रसाद, देवर अजय  दहेज को लेकर मारपीट करते थे। मन्नो इसी महीने की 4 तारीख को मायका शिवधरा बिल्हौर से अपनी ससुराल सुजानपुर आई थी। तब वो ठीक थी। आज सुबह 7 बजे फोन आया कि मन्नो की मृत्यु हो गयी है। जब परिजन मन्नो की ससुराल सुजानपुर पहुंचे तब तक सभी घर वाले घर छोड़कर भाग गये थे। सास सुबह ही भाग गयी थी। सूचना पर पहुंचे सचेंडी एसो प्रदीप सिंह ने कहा है कि जाँच करके आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। पुलिस ने शव का पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।