Breaking News

कानपुर - मोदी जी की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचायेगा भाजपा महिला मोर्चा

कानपुर 27 अक्टूबर 2016 (महेश प्रताप सिंह). पनकी गंगागंज में आज भाजपा महिला मोर्चा ने आगामी 20 नवम्बर को होने वाले भाजपा महिला सम्मेलन की तैयारी के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन किया। बैठक की आयोजक रंजना श्रीवास्तव ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों को माला पहना कर स्वागत किया। 


आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा कमलावती सिंह एवं जिला महामंत्री पूनम कपूर ने दीप जलाकर किया। इस बैठक की आयोजक रंजना श्रीवास्तव ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों को माला पहना कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती ने भारी संख्या में उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी जी की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम महिलाओं से बेहतर कोई नहीं कर सकता। जिसके कारण आगामी 2017 के विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में भी भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बना करके प्रदेश को भय, भूख, भ्रष्टाचार, अत्याचार से मुक्ति दिलायेगी। बैठक में प्रमुख रूप से आरती त्रिपाठी, प्रभा सिंह, रेखा राजपूत, करूणा सिंह, मन्जू रावत, राखी गुप्ता, सीमा तिवारी, आशा देवी, करूणा सिंह आदि उपस्थित रहीं।