Breaking News

कानपुर - बर्रा में गंदगी को लेकर हुआ धरना-प्रदर्शन

कानपुर 23 अक्टूबर 2016 (मोहित गुप्ता). बर्रा इलाके के एक पार्क में कई सालों से लगे गंदगी के अम्‍बार को लेकर आज क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा फूटा और नगर निगम पार्षद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की। और कहा कि इसके बाद भी सुनवाई न होने पर वो लोग नगर निगम कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल करेंगे।


जानकारी के अनुसार बर्रा के छेदी सिंह पुरवा में लगभग 150 साल पुराना बजरंग बली का मंदिर है। जिसमें गंदगी का भंडार है। क्षेत्रीय निवासी धर्मराज चौधरी ने बताया की 10 सालों से मंदिर व पार्क में गंदगी इस कदर है की लोगों का जीना हराम है। पार्क में जलभराव  है जहाँ पर आवारा जानवर लोटते हैं। मंदिर तो अब जैसे कूड़ा घर बन गया हो। मंदिर के दिन रात आवारा जानवरों का जमावड़ा लगा रहता है। जानवरों के डर से कोई पूजा भी करने नहीं जा सकता है।

आक्रोशित जनता ने नगर निगम व पार्षद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने बताया की इसकी शिकायत कई बार नगर निगम, पार्षद, नगर आयुक्त व डीएम से की जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। आक्रोशित लाेगों का कहना है की अगर कोई सुनवाई नहीं हुई तो अगले पड़ाव में वो लोग नगर निगम कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल करेंगे। प्रदर्शनकारियों में राजू पासवान, राज सोनकर, दिलीप कुमार, अनिल रावत, प्रतिभा, मंजू आदि लोग उपस्थित रहे।