Breaking News

शाहजहाँपुर - घरेलू कलह से परेशान युवक ने लगाई फाँसी

शाहजहाँपुर 04 अक्‍टूबर 2016 (कौशल मिश्रा). गांव जरियनपुर मे एक युवक ने पेड़ से फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक की जेब से सुसाइट नोट बरामद किया है। मृतक की पत्नी ने पति को आत्महत्या के लिए विवश करने में अपने ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराते हुऐ नामजद किया है।
पुलिस को मृतक सुखराम पुत्र सूरजपाल की पत्नी गुड्डी के द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि उसका और उसके पति का ससुराली जनों के द्वारा आऐ दिन शारीरिक तथा मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। उसके पति सुखराम की पिटाई भी होती थी, जिससे तंग होकर उसके पति सुखराम ने गांव के किनारे खडे एक पेड़ में फाँसी लगा ली। मृतक की जेब से बरामद सुसाइट नोट में आत्महत्या का कारण घरेलू कलह बताया है। मृतक की पत्नी ने पति को आत्महत्या के लिए विवश करने में अपने ससुर सूरजपाल तथा देवर मुखराम तथा वेदराम और वेदराम के ससुरालीजन नंद किशोर, अनिल शर्मा, सुनील किशोर निवासी छकरापुर थाना कटरा को जिम्मेदार ठहराते हुऐ नामजद किया है।  मृतक अपने पीछे पत्नी गुड्डी देवी पुत्र शिवओम, पियूष, आयुष तथा पुत्री रागिनी को छोड़ गया है। दूसरी तरफ़ पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जाँच की जा रही है।