Breaking News

कानपुर - कार सीख रही महिला ने मारी बाइक में टक्कर, पिता व पुत्री घायल

कानपुर 04 अक्टूबर 2016 (महेश प्रताप सिंह). कल्याणपुर थाना क्षेत्र के शारदा नगर में आज कार चलाना सीख रही एक महिला ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार पिता व पुत्री घायल हो गये। टक्कर मार कर भाग रही महिला को राहगीरों ने दौड़कर पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार गीता नगर निवासी समीर मिश्रा आज सुबह बाइक से अपनी तीन साल की बेटी मंजरी मिश्रा को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। तभी रास्ते में कार सीख रही एक महिला ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार समीर मिश्रा व उनकी बेटी घायल हो गये। राहगीरों ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं टक्कर मार कर भाग रही महिला को राहगीरों ने दौड़कर पकड़ लिया।