Breaking News

यूपी में बनेगी भाजपा सरकार हम ही करेंगे यूपी का बेडापार - मनोज कश्‍यप

अल्हागंज 08 सितम्बर 2016. भारतीय जनता पार्टी ब्रज प्रान्त के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज कश्यप ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी केन्द्र की तरह भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाऐगी। क्षेत्र के पुराना साहबगंज में आयोजित नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुऐ श्री कश्‍यप ने कहा कि प्रदेश में सपा बसपा सरकारों ने बारी बारी से गुंडागर्दी लूट खसोट तथा भ्रष्टाचार की सरकारें स्थापित की है।

उत्‍तर प्रदेश में आज बहू बेटियों की इज्जत तक सुरक्षित नहीं है। थाने और तहसीलें दलालों के अड्डे बन गऐ हैं। किसानों और व्यापारियों को सरेआम लूटा जा रहा है। जलालाबाद पूरी तहसील क्षेत्र में विकास नाम की कोई चीज़ नहीं है। अल्हागंज में कृषि उत्पादन मंडी का निर्माण कई सालों से अटका पडा है। घोषित ब्लाक और बस स्टेशन का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। ये विकास के दर्पण है जनता इन्हें देख रही है। 

थानों में दलालों का साम्राज्य कायम है। चर्चित सपा नेता के आतंक की खबरें भी उन्हें मिल रही है। क्षेत्र के गांव असर्फपुर मिघौल, साहबगंज सहित 180 से अधिक गांवों की सडकें बेहाल है, लोगों को स्वच्छ पेयजल तथा सोलर लाइट की सुविधा भी नहीं है। जनता ईमानदार प्रधानमंत्री मोदी की तरह प्रदेश में भी ईमानदार मुख्यमंत्री लाने के लिऐ तैयार है। इसके लिऐ जलालाबाद क्षेत्र में भी भाजपा का विधायक देना होगा। कार्यक्रम में गौरव गुप्ता, रामकिशोर वर्मा, सिद्धार्थ कश्यप, राममिलन, विश्राम वर्मा, अवधेश वर्मा, राजीव, पवन गुप्ता, प्रदीप गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।