Breaking News

अल्‍हागंज मुख्य सड़क की पुलिया में बना जानलेवा गड्ढा

अल्हागंज 28 सितम्बर 2016. कस्बे की मुख्य सड़क पर अंग्रेजों के जमाने की बनी पुलिया में हाल ही में बना गड्ढा कभी भी बडी दुर्घटना का सबब बन सकता है। अल्हागंज मुख्य सड़क मार्ग पर अंग्रेजों के शासनकाल में दो दरो वाली पुलिया का निर्माण हुआ था, जिससे पूरे नगर का पानी निकलता रहा है। लेकिन अब पुलिया के सामने दीवार खडी कर उसे बन्द कर दिया गया है।

जानकारी पुलिया के बीचों बीच नगर पंचायत के तरफ से रोड डिवाईडर बना दिया गया है। इसके ठीक सामने पुलिया में बडा गड्ढा बन गया है। लोग कभी-कभी उसमें कूड़ा मिट्टी डालकर उसे बन्द करने का असफल प्रयास करते रहते हैं। लेकिन विभाग की तरफ़ से उस गड्ढे को स्थाई रुप से बन्द नहीं किया जा रहा है। जिससे कई बार पैदल और बाईक सवार गड्ढे में गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो जाते हैं। साथ ही चार पहिया वाहन भी गड्ढे में फंसकर रोड डिवाईडर से टकरा जाते हैं। इस स्थिति में कभी भी कोई बडी दुर्घटना हो सकती है। स्‍थानीय लोगो ने विभागीय अधिकारियों से गड्ढे को तत्‍काल बन्द करवाने की माँग की है।