Breaking News

अल्हागंज - गणेश महोत्सव के आखिरी दिन बप्‍पा के दर्शन को उमड़ी भारी भीड़

अल्हागंज 10 सितम्बर 2016. नगर में चल रहे गणेश महोत्सव के आखिरी दिन आज पांडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमडी। नगर में कई जगह गणेश उत्सव का कार्यक्रम चल रहा है, जहाँ गणेश जी की आरती, भजन कीर्तन तथा उनकी महिमा के व्याख्यान सुबह शाम हो रहे हैं। पांडालों में श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा के साथ बप्‍पा को प्रसाद चढा रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार बाहर से आऐ कलाकारों द्वारा काली, हनुमान, राधा कृष्ण, बालाजी, माखनचोरी के साथ ही भारत माँ की सुन्दर सुन्दर झाँकियाँ निकाली गई। बच्चे, जवान, बूढे, स्त्री, पुरुष सभी ने श्रद्धा के साथ झांकियों का अवलोकन किया। गणेश महोत्सव का सबसे भव्य आयोजन रामलीला मैदान तथा चेयरमैन चन्द्रेश गुप्ता के मंदिर में हुआ। दोनों जगह बाहर से आऐ कलाकार प्रतिदिन मनमोहक सुन्दर सुन्दर झाँकियाँ निकालते रहे, संगीतमय भजन कीर्तन और कथा का सभी लोग आनंद लेते रहे। 

मंदिर पर सभी श्रद्धालु का स्वागत तथा प्रसाद वितरण चेयरमैन चन्द्रेश गुप्ता तथा पति अनिल गुप्ता ने किया। जबकि रामलीला मैदान पर गणेश महोत्सव का आयोजन तथा स्वागत एवं प्रसाद वितरण जय बाबा बर्फ़ानी समिति की तरफ से हुआ। अजय गुप्ता तथा चेयरमैन ने बताया गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार को पंचालघाट पर होगा। सभी  प्रतिमाओं को सिंहासन के द्वारा ले जाया जाऐगा। आयोजकों ने गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम में क्षेत्र की समस्त जनता से शामिल होने का अनुरोध किया है।