Breaking News

महिला की संदिग्‍ध मौत,परिजन ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

कानपुर 16 सितम्बर 2016 (मोहित गुप्ता). विधनू थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गाँव निवासी एक महिला की संदिग्‍ध अवस्‍था में  आज हैलट में मौत हो गयी। परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुये जमकर हंगामा काटा. विधनू एसओ रामवीर यादव का कहना है कि जांच चल रही है, दोषियों को बख्‍शा नहीं जायेगा।
जानकारी के अनुसार एच ब्लाक गोविन्द नगर निवासी मुकेश दुबे आर्थिक रूप से बहुत गरीब है। उसकी बड़ी बेटी राधा (20) की शादी 5 साल पहले श्री नगर पहाड़पुर गाँव निवासी किसान राम गोपाल तिवारी के बेटे पिंकू तिवारी से हुई थी। परिजनों का कहना है की राधा 14 सितम्बर से बीमार चल रही थी, उसे कई अस्पतालों में भी दिखाया गया लेकिन ठीक नहीं हुई। इस वजह से उसे हैलट में भर्ती कराया गया था। जहाँ राधा की आज मौत हो गई।  पिता मुकेश दुबे ने बताया की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण दहेज़ नहीं दिया था। जिस वजह से ससुराली जन अकसर दहेज़ के लिए राधा को प्रताड़ित करते थे। पति पिंकू भी शराब पी कर अकसर उसे मारता पीटता था। आरोप है की नन्द पिंकी, पति गोविन्द, ससुर रामगोपाल व अन्‍य ससुरालियों ने राधा को जहर दे कर मार दिया। वहीं विधनू एसओ रामवीर यादव ने बताया की पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस जांच कर रही है दोषियों को बख्‍शा नहीं जायेगा।