Breaking News

कानपुर - सुदर्शन चक्र देखने के लिये लगी हजारों की भीड़

कानपुर 15 सितम्‍बर 2016 (महेश प्रताप सिंह). हमारे देश में आस्था इतनी बड़ी है कि लोग अपने ईश्वर और उसके चमत्कारों को देखने का दावा करते रहते हैं ताजा मामला कानपुर के पनकी इलाके का है यहां  रहने वाले महेश शरण के घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है। महेश ने बताया कि उनके घर में रखे टब में अचानक भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र जैसी आकृति उभरकर सामने आई है।

लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं। जानकारी के अनुसार यहां दूर-दूर के गांवों से लोग सुदर्शन चक्र का दर्शन कर फूल मालायें चढ़ाने पहुंच रहे हैं। अचरज की बात नहीं है कि हमारे देश में आस्था इतनी बड़ी है कि लोग अपने ईश्वर और उसके चमत्कारों को देखने का दावा करते हैं। फिलहाल जिस तरह से एक पानी के टब में निकली सुदर्शन चक्र की आकृति को देखकर क्षेत्र के लोग भक्ति में सराबोर हैं उससे एक बात तो साबित होती है कि लोगों की अटूट आस्था को चुनौती देने किसी के बस की बात नहीं है। महेश शरण के घर पर भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ती जा रही है कि लाइनें लगाकर लोगों को सुदर्शन चक्र के दर्शन कराये जा रहे हैं।