Breaking News

93 शिव भक्तों ने किया एक साथ रुद्राभिषेक, बही भक्ति भावना की गंगा

कानपुर 30 अगस्‍त 2016 (शीलू शुक्‍ला). श्री शिव मानस सेवा समिति के तत्वाधान में आज नौबस्ता स्थित राम जानकी वाटिका में शिव पुराण महोत्सव एवं रामकथा का आयोजन किया गया। इसके साथ ही रुद्राभिषेक का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर सैकड़ों महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने शिव महिमा कथा का रसपान किया। 

शिव पुराण कथावाचक पंडित राम अवतार शुक्ला, राम कथा वाचक कथा व्यास पंडित विनोद कुमार दीक्षित ने भक्तों को साक्षात भगवान के दर्शन कराए। इस मौके पर भक्तों को प्रसाद रूपी भंडारा का आयोजन भी किया गया। इस दौरान भगवान शिव से संबंधित लीला का मंचन भी किया गया, जिसमें लोगों ने शिव तांडव नृत्य की विशेष सराहना की। रुद्राभिषेक के दौरान हर हर महादेव, बम बम भोले के नारों से राम जानकी वाटिका कैलाश पर्वत के समान प्रतीत हो रही थी।

रामकथा के दौरान बीच-बीच में भजनों से श्रोता मंत्र मुग्ध हो गये। मुख्य रुप से आज तिरानवे (93) लोगों ने सामूहिक रुप से 12 रुद्राभिषेक पूजन किया। बच्चों के द्वारा अपने धार्मिक संकीर्तन नृत्य से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मुख्‍य रुप से सुरेश गुप्ता राजहंस, रमेश मिश्रा, आनंद संजीव दीक्षित, सुरेंद्र गुप्ता, भोला मिश्रा, शिव कुमार पांडे, विराट, वंश गोपाल मिश्रा, आचार्य राम सिंह विकल, डी.के चतुर्वेदी, महावीराचार्य सौरभ गुप्ता, सत्यतीर्थ, रत्नतीर्थ और प्रयाग तीर्थ आदि उपस्थित रहे।