Breaking News

अल्हागंज - भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा स्वाभिमान रैली

अल्हागंज 17 अगस्त 2016. नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा स्वाभिमान रैली बड़े उत्साह के साथ निकाली गई। भाजपा नेता अनिल गुप्ता के नेतृत्‍व में कई दर्जन कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी बाइकों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा तथा पार्टी का झंडा लगा कर स्वर्गीय प्रयाग नारायण गुप्ता स्मृति धर्मशाला से रैली प्रारम्‍भ की।
जानकारी के अनुसार रैली ग्राम साहबगंज, मंझा, घटोसा, फतेहपुर, हुल्लापुर, गंज, गौटिया, विचौला, इमलिया, रामनगर होते हुए वापस बस स्टैंड होकर धर्मशाला पँहुची। इस दौरान भाजपाई भारत माता की जय, वन्देमातरम, प्रधानमन्त्री मोदी जिंदाबाद व तिरंगे के सम्मान में भाजपा मैदान में और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। ग्रामीणों ने रैली मे शामिल बाइकों पर सवार भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा की। इसके पहले पूर्व फौजी भगवान सिंह राठौर को फूल माला व शाल पहना कर सम्मानित किया गया। रैली के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष राकेश मिश्र अनवा, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह संयोजक चन्दन वर्मा, देवेश सिंह, पवन राजपूत, रामकुमार वर्मा, संतोष गुप्ता, अजय सिंह, सुखराज, सुखवीर सिंह, अमित बाजपेई, विजय शुक्ला, शुभम वर्मा, विनीत शुक्ला गुप्ता, गौरव गुप्ता, शुभम गुप्ता, आशीष गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।