Breaking News

कानपुर - दादा नगर में मिला अज्ञात शव

कानपुर 29 अगस्त 2016 (मोहित गुप्ता). गोविन्द नगर थाना क्षेत्र के दादा नगर नहर पटरी में आज एक अज्ञात शव पाया गया। नहर के पास से गुजर रहे शिवसेना प्रमुख अरुण शर्मा ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। यह अज्ञात शव 20 दिन पुराना बताया जा रहा, जिससे बदबू आ रही थी।

प्रत्‍यक्षदर्शी अरुण शर्मा ने खुलासा टीवी को बताया की शव किसी पुरूष का प्रतीत हो रहा था, शव की बुरी हालत के चलते मृतक की आयु का अंदाजा लगाना मुश्‍किल है। जानकारी पा कर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।