Breaking News

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत हो रहा सर्वे ठप्प


अल्हागंज 14 अगस्त 2016. अल्‍हागंज के निवासियों ने आज यहां आरोप लगाया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत हो रहा सर्वे ठप्प हो गया है। जिससे तमाम गरीब लोग योजना का लाभ पाने से वन्चित हो गये हैं। नगर में सर्वे के लिए प्रशासन की तरफ़ से प्रशिक्षु लेखपालों को लगाया गया था।

जानकारी के अनुसार लेखपालों के साथ नगर पंचायत का एक सफाई कर्मी लगाया गया था।सफाई कर्मी लेखपालों को वार्ड की सीमा को बताता था। सर्वे का कार्य लेखपाल करता था. लोगों का कहना है कि लेखपालों के हाथ में एक सूची थी जिसमें दर्ज लोगों के ही घर पर ही वो पर्ची तथा राशन के बारे मे जानकारी ले रहे थे। जबकि डीएम के आदेश के तहत लेखपाल को मकान नम्बर, आधार कार्ड, बैंक खाता नम्बर तथा परिवार के सदस्यों का विवरण भी दर्ज करना था।

नगर में तमाम ऐसे परिवार है जो राशन की पर्ची के लिऐ पात्र हैं। और गरीब भी हैं लेकिन उनका कोई ऊपर लिंक नहीं है इसलिये वचिंत हैं।नगर पंचायत के द्वारा पूर्व में बनाई गई सूची में कई अपात्र भी शामिल हैं। नगर में हो रहा सर्वे दो दिनों के बाद ठप्प हो गया जिसमें लोगों मे मायूसी है। मोहल्ला पीरगंज के अमित बाजपेयी ने बताया कि यहां कोई सर्वे नहीं हुआ है इसी प्रकार मोहल्ला बगिया सेकेन्ड के निवासी विनीत, कल्लू, राधे, सत्यपाल का भी यही कहना है।

वहीं जलालाबाद एसडीएम लालबहादुर ने खुलासा टीवी को बताया कि सर्वे अभी बन्द नहीं हुआ है, सर्वे के लिऐ लेखपाल क्यों नहीं जा रहे हैं ये दिखवाया जाऐगा। नगर पंचायत चेयरमैन सूची दे गये हैं। उनका कहना था कि अभी कुछ लोग बाकी रहे गऐ है उनको भी दिखवाया जा रहा है।