Breaking News

कानपुर - पनकी में राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी की बैठक सम्पन्न

कानपुर 31 जुलाई 2016 (महेश प्रताप सिंह). राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी कानपुर नगर की बैठक आज कैवल्य एकेडमी पनकी में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में अभिजीत सिंह सांगा (बिठूर) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विनोद शुक्ल (नगर अध्यक्ष राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी) और अनुराग श्रीवास्तव (महासचिव कानपुर नगर) ने किया।
बैठक में अभिजीत सिंह सांगा और विनोद शुक्ल ने अपने-अपने विचार रख लोगों को गौ रक्षा के फायदों से अवगत कराया। इस बैठक में मुख्य रूप से सुरेन्द्र सिंह, विमल, अक्षय यादव, प्रशांत शुक्ल, सुशील यादव और प्रवीन अवस्थी आदि लोग उपस्थित थे।