Breaking News

शाहजहाँपुर कलेक्ट्रेट में दहाड़ी परशुराम सेना

शाहजहाँपुर 4 अगस्‍त 2016. बुलंदशहर में हाइवे पर परिवार को बंधक बनाकर किये गए गैंगरेप के खिलाफ परशुराम सेना ने आज पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित मांग पत्र डीएम को सौंपा। आकाश मिश्रा व सोनू तिवारी के संयुक्त नेतृत्व में परशुराम सेना के कार्यकर्ता खिरनीबाग चौराहे पर एकत्रित हुए और पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुँचे।

जानकारी के अनुसार अपने ज्ञापन में परशुराम सेना ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने तथा पीड़ित महिलाओं को सरकार नौकरी व पीड़ित परिवार को 50 लाख की आर्थिक मदद दिलाने जाने की मांग की तथा बीते दिवस लेखपाल आशुतोष अग्निहोत्री को गोली मारकर 1 लाख 35 हजार की हुई लूट का खुलासा किया जाए और सम्बंधित चौकी इंचार्ज को सस्पेंड किया जाए। इस मौके पर राम मिश्रा, चंद्र प्रकाश मिश्रा, अनिल मिश्रा, सोनू तिवारी, आकाश मिश्रा, राजू मिश्रा, सन्तोष उपाध्याय, आदित्य दीश्रित, संन्दीप तिवारी, शेखर तिवारी, कुलदीप तिवारी, अमित मिश्रा, पवन मिश्रा, दुर्गेश पाण्डेय, अमित वाजपेयी, विजय शुक्ल, शिवम, रूपेश पांडे, पवन कुमार पाठक, सुबोध मिश्रा, सर्वेश मिश्रा, अभिनव कुमार, विवेक शर्मा, लकी, पवन, आशीष मिश्रा, निखिल मिश्रा, योगेश, गौरव मिश्रा, सतीश, नरेन्द्र, हर्षित मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।