Breaking News

कानपुर - पनकी में हुआ महिला सावन क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन

कानपुर 22 अगस्त 2016 (महेश प्रताप सिंह). पनकी बी ब्लाक स्थित त्रिपाठी गेस्ट हाउस में शक्ति स्वरूपा नारी कल्याण समिति द्वारा आज महिला सावन क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्‍थानीय महिलाओं और युवतियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

प्रतियोगिता के अन्त में जजों ने अपना फैसला सुनाया जिसमें गीता नेगी ने प्रथम, नदीम मेहंदी ने द्वितीय और सरोज सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद लड़कियों की कैटवाक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अंजली रावत प्रथम, रम्भा द्वितीय और अना मेहंदी तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के अन्त में सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया। इस मौके पर सीता सिंह चंदेल अध्यक्ष, सुमन शर्मा उपाध्यक्ष, गायत्री रावत कोषाध्यक्ष एवं समस्त सहयोगी महिला गण उपस्थित रहीं।