Breaking News

शाहजहांपुर - पाँचवें दिन भी जारी रहा भारतीय किसान यूनियन का धरना

शाहजहांपुर 29 जुलाई 2016. तटबन्ध की माँग को लेकर भारतीय किसान यूनियन का धरना प्रर्दशन पाँचवें दिन भी जारी रहा। शासन प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शनकारियों ने आज जमकर नारे बाजी की। किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने कहा कि रामगंगा नदी द्वारा कटान जारी है, कई बार धरना प्रर्दशन के बावजूद प्रशासन द्वारा अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।


विदित हो कि रामगंगा नदी के किनारे तटबन्ध बनाये जाने की माँग व अन्य समस्याओं को लेकर जरियनपुर में मण्डी स्थल पर किसान यूनियन व बाढ़ पीड़ितों द्वारा पाँच दिनों से धरना प्रर्दशन चल रहा है। शासन प्रशासन द्वारा प्रदर्शनकारियों की सुध न लेने पर आज प्रर्दशनकारी भड़क उठे और शासन के प्रति जमकर नारे बाजी की। आज उदयवीर सिंह, रामकिशोर शर्मा, दिनेश वर्मा, ओमकार कश्यप, एवं गुडडी कश्यप भूख हड़ताल पर बैठे रहे। शासन प्रशासन द्वारा ध्यान न दिये जाने पर मण्डल अध्यक्ष डाॅ जयेन्द्र सिंह ने कहा कि रामगंगा द्वारा प्रतिवर्ष कटान करने से सैकड़ों लोग बेघर व भूमि हीन हो जाते हैं। इस बाढ़ की समस्या से शासन प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया मगर किसी के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। उन्होंने कहा कि इस बार आर पार की लड़ाई लड़ी जायेगी, किसी ठोस आश्वासन के बाद ही किसान यूनियन धरना प्रर्दशन समाप्‍त करने पर फैसला लेने के लिए विचार करेगी। अन्यथा भूख हड़ताल करने के अलावा कार्यकर्ता 30 जुलाई को दोपहर दो बजे से रोड जाम करेंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि रामगंगा नदी द्वारा कटान जारी है, कई बार धरना प्रर्दशन के बावजूद प्रशासन द्वारा अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। लोहिया ग्राम सादिकपुर, जरियनपुर, काकरकठा में अपात्रों के नाम आवास के लिए दर्ज है। जिन्हें हटाकर पात्रों को आवंटन किये जाये वरना यूनियन फरूखाबाद-मुरादाबाद हाइवे जाम करने को बाध्य होगी।